Post Office FD Scheme 2024: पोस्ट ऑफिस FD में ₹1 लाख रुपए 5 साल के लिए जमा करने पर कितना मिलेगा ?
Post Office FD Scheme 2024
पोस्ट ऑफिस में जिन लोगों की निवेश में रुचि है। उन लोगों के लिए बता दे की पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग कई स्कीम चलाई जा रही है। जिसमें अलग-अलग ब्याज दर दिया जाता है इसमें PPF स्कीम से लेकर, SSY स्कीम MSSC Scheme एवं अन्य कई स्कीम शामिल है लेकिन हम यहाँ पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम यानी कि TD स्कीम पर बात करने वाले हैं। जिसमें अलग-अलग समय के लिए एफडी करवाने पर अलग-अलग ब्याज की सुविधा दी जाती है। इसमें एक साल से 5 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा दी गई है और ब्याज दर भी अलग-अलग लागू होती है।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिंगल एवं जॉइंट दोनों ही तरह से अकाउंट की सुविधा होती है। एक सिंगल व्यक्ति भी खाता खुलवाकर पैसे जमा कर सकता है और तीन व्यक्ति भी TD स्कीम के तहत या फिर दो व्यक्ति भी जॉइंट अकाउंट की सुविधा ले सकते हैं। इसमें बच्चे जिनकी उम्र 10 वर्ष से ऊपर है उसका भी अकाउंट अभिभावक के दस्तावेजों के आधार पर खुलवाए जा सकता है।
इस स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 1 साल, 2 साल, 3 साल, 5 साल के लिए होती है। इस अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है 1 साल के लिए इसमें 6.9 फ़ीसदी, 2 साल के लिए 7 फीसदी ब्याज दर, 3 साल के लिए 7.1 फीसदी एवं 5 साल के लिए 7.5 फीसदी की ब्याज दर इसमें लागू है।
₹1 लाख एक साल के लिए जमा करने पर कितना मिलेगा ?
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में यदि आप ₹1 लाख रुपए का निवेश एक साल की अवधि के लिए जमा करते हैं, तो आपको 6.9 फ़ीसदी की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर ₹7,081 का ब्याज मिलता है। यानी कि आपको टोटल राशि मैच्योरिटी पर ₹1,07,081 की वापस मिलती है।
2 साल के निवेश पर कितना मिलेगा ?
यदि आप 2 साल के लिए ₹1 लाख रुपए की राशि जमा करते हैं, तो टाइम डिपॉजिट स्कीम में लागू वर्तमान ब्याज दर 2 साल की एफडी पर साथ फ़ीसदी की है और इसके हिसाब से आपको कुल ₹14,888 रुपए की ब्याज राशि मैच्योरिटी तक मिलेगी। यानी कि आपके निवेश एवं ब्याज राशि को मिलाकर मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹1,14,888 रुपए की राशि मिलेगी।
5 साल की अवधि के लिए ₹1 लाख पर कितना मिलेगा ?
यदि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए एफडी करवाते हैं, तो आपको 7.5 फ़ीसदी की ब्याज दर मिलती है, जो कि वर्तमान ब्याज दर है और मैच्योरिटी पर कुल ₹44,995 रुपए की ब्याज राशि आपको मिलती है। इसमें आपका कुल निवेश एवं ब्याज मिलकर मैच्योरिटी पर ₹1,44,995 रुपए की राशि आपको वापस मिलती है।
SBI FD Scheme: ₹3 लाख रुपए जमा करने पर मिलेंगे ₹6 लाख 30 हजार 305 रुपए
SOME IMPORTANT LINK
Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Status Check Link | Click Here |
Home Page | Click Here |
WhatsApp Group | Join Now |
Telegram Group | Join Now |
Disclaimer:– हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुँचाती है। हमारा उद्देश्य शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुँचाना है। जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह से जान सके इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा। इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा।
धन्यवाद !