Mukesh Ambani Son and Daughter father in law know his Net Worth: राधिका के पिता का ये है बिजनेस, जानिए कि मुकेश अंबानी के तीनों समधियों में सबसे अमीर कौन है?
Mukesh Ambani Son and Daughter father in law know his Net Worth
हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज के आर्टिकल में देश की सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बारे में बात करने जा रहे हैं।
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर और देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। इनके छोटे बेटे अनंत अंबानी का शादी 12 जुलाई 2024 को उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ होगी। इससे पहले 1 से 3 मार्च तक अनंत और राधिका का प्री वेडिंग इवेंट शानदार तरीके से मनाया गया है। मुकेश अंबानी की होने वाली तीसरी संधि मतलब की राधिका मर्चेंट के पिता रईसी में किसी से कम नहीं है। तो लिए हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट का बिजनेस क्या है और मुकेश अंबानी के तीनों संधियों में सबसे ज्यादा दौलतमंद कौन है।
मुकेश अंबानी की तीसरे समधी हैं वीरेन मर्चेंट
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की पत्नी बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट हैं| अंबानी के तीसरे समधी बनने जा रहे वीरेन मर्चेंट की गिनती भी देश के अमीरों में की जाती है| वीरेन मर्चेंट हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपये है। यहां बता दें क्लासिक डांसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी अपने पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाती हैं।
Ration Card List 2024 Out: राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी, आप अपना नाम यहाँ से चेक करें
पीरामल फैमिली की बहू हैं Isha Ambani
इससे पहले मुकेश अंबानी के दो समधी हैं, जिनके पास बेशुमार संपत्ति है। बात करें मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल की, तो उनका पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है। पीरामल एंटरप्राइजेज फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है। इसकी 30 देशों में ब्रांच हैं। पीरामल बोर्ड में अजय पीरामल के अलावा उनकी पत्नी स्वाति पीरामल वाइस चेयरमैन हैं। इसके अलावा बेटी नंदिनी और बेटे आनंद पीरामल (ईशा के पति) भी बोर्ड में शामिल हैं। कुल संपत्ति की बात करें तो Forbes के मुताबिक, Ajay Piramal की नेटवर्थ 3.25 अरब डॉलर (करीब 26,938 करोड़ रुपये) है।
आकाश अंबानी के ससुर का हीरे का कारोबार
अरबपति मुकेश अंबानी की दूसरे समधी Arun Russell Mehta हैं। उनकी बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को मुकेश-नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ शादी हुई थी। Russell Mehta देश के बड़े हीरा कारोबारी हैं और दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है। मुकेश अंबानी के ये समधी Rosy Blue कंपनी के MD हैं। जो दुनिया की टॉप डायमंड कंपनियों में गिनी जाती है। भारत में 26 शहरों में इसके 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं। इसके अलावा आज कंपनी दुनिया के 12 देशों में हीरा कारोबार करती है। बिजनेस टुडे की एक पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण रसेल मेहता की अनुमानित नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये (2018-19 अनुसार) है।
दुनिया के 11वें सबसे अमीर हैं Mukesh Ambani
दौलत के मामले में हालांकि, तीनों समधी मुकेश अंबानी के आस-पास भी नहीं हैं. लेकिन नेटवर्थ पर गौर करें तो ईशा अंबानी के ससुर Mukesh Ambani के तीनों समधियों में सबसे अमीर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं, वहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Reliance Market Cap) 20.36 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
SOME IMPORTANT LINK
Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Status Check Link | Click Here |
Home Page | Click Here |
WhatsApp Group | Join Now |
Telegram Group | Join Now |
Disclaimer:– हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुँचाते है। हमारा उद्देश्य शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुँचाना है। जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह से जान सके इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा। इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा।
धन्यवाद !