Today Lpg Gas Price: मार्च के पहले दिन झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, इतने बढ़े दाम
Today Lpg Gas Price
ऑयल मार्केटिंग कंपनियाँ लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए इसे महंगा कर दिया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्रिंस में 25.50 रुपए का इजाफा किया गया है।
मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन यानी कि 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बड़ा दिए गए हैं। यानी 1 मार्च 2024 से सिलेंडर महंगा हो चुका है हालांकि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में इजाफा एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया है। दिल्ली में यह ₹25 तो वही मुंबई में ₹26 महंगे हो गए गैस सिलेंडर के दाम
Today Lpg Gas Price 2024— Overview
Name Of Post | Lpg Gas Cylinder New Rate |
Post Type | Information |
Location | All India |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |

19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के नए रेट
आयॅल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर महंगाई का झटका दिया है, पिछले महीने बजट वाले दिन यानी की 1 फरवरी 2024 को 14 रुपए का इजाफा करने के बाद अब सिलेंडर के दाम में एक बार ₹25 की बढ़ोतरी की गई है। IOCL की वेबसाइट पर बदले हुए रेट जारी कर दिए गए हैं जो की 1 मार्च 2024 यानी आज से लागू हो चुकी है।
नए रेट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1795 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1911 रुपए का हो गया है मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाकर 1749 रुपये, जबकि चेन्नई में 1960.50 रुपए हो चुका है।
फरवरी को इतनी थी सिलेंडर की कीमत
इससे पहले हुए बदलाव के तहत दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपए से बढ़कर 1769.50 रुपए कर दिया गया था। वहीं अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में एक सिलेंडर 1869.00 रुपए से बढ़कर 1887 रुपए कर दिया गया था। मुंबई में पहले जो कमर्शियल सिलेंडर 1708 रुपए का मिल रहा था, वो अब 1723 का हो गया था। वही चेन्नई में इसकी कीमत 1924.50 रुपए से बढ़कर 1937 रुपए हो गई थी।
कब मिली थी गैस सिलेंडर के दाम में राहत ?
जहाँ एक और लगातार दो महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ रही है, तो वही साल 2024 की शुरुआत यानी जनवरी महीने की पहली तारीख को इस पर कुछ राहत मिली थी। 1 जनवरी 2024 को कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में मामूली राहत दी थी। आयॅल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 से लेकर 4.50 रुपए तक सस्ता हो गया था। बीते महीने की गई कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1755.50 का और मुंबई में दम 1708 रुपए का कर दिया गया था।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जहाँ बढ़ोतरी दी गई है, तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अस्थिर बने हुए हैं दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपए, कोलकाता में 929 रूपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं।
SOME IMPORTANT LINK
Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Status Check Link | Click Here |
Home Page | Click Here |
WhatsApp Group | Join Now |
Disclaimer:– हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुँचाते है। हमारा उद्देश्य शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुँचाना है। जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह से जान सके इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा। इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा।
धन्यवाद !